Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...

अयोध्या: रामलला की भक्ति में लीन हुईं उवर्शी रौतेला, राम दरबार में लगाई हाजिरी

36

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेत्री उवर्शी रौतेला अपने परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचीं। राममंदिर में उर्वशी लगभग 30 मिनट तक प्रभु की मूरत को निहारती रहीं। मंदिर की सुंदरता को देखकर वह भावविभोर हो गईं। रामलला का किया दर्शन पूजन अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर गईं। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधे राम मंदिर पहुंचीं और रामलला के दर्शन किए।

उवर्शी से पहले बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति पति निक जांस और बेटी मालती के साथ राम मंदिर में हाजिरी लगाई। उन्हें अयोध्या के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।  अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के दौरान प्रियंका ने येलो साड़ी पहनी थी जबकि निक भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए और वहां उन्होंने कुर्ता कैरी किया। आईपीएल के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज केशव महाराज और रवि बिश्नोई ने भी 21 मार्च को राम मंदिर के दर्शन किए।

केशव महाराज साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते हैं। उनको लखनऊ सुपजायंट्स ने बेस प्राइस के साथ उनके बेस प्राइस 50 लाख में टीम के साथ जोड़ा था। रवि बिश्नोई को इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4 करोड में अपनी टीम में शामिल किया था। लखनऊ के दोनों गेदबाजों ने एक साथ प्रतिष्ठित राम मंदिर के दर्शन किए। इससे पहले राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर केशव महाराज ने राम मंदिर की तस्वीरें शेयर कर खुशी व्यक्त की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.