Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...

‘अब लगता है जहां मस्जिद है वो सभी मंदिर हैं’..! पहले दिन का सर्वे खत्म होने के बाद काजी का बड़ा बयान‘अब लगता है जहां मस्जिद है वो सभी मंदिर हैं’..! पहले दिन का सर्वे खत्म होने के बाद काजी का बड़ा बयान

58

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से इस वक्त भोजशाला सर्वे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मथुरा-काशी के साथ अब मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मंदिर पर शुक्रवार से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की पांच सदस्यीय टीम द्वारा सर्वे शुरु कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय की एक सोसायटी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका भी लगा। कोर्ट ने भोजशाला में शुरु हुए सर्वे को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है।

सर्वे के बाद काजी साहब का बयान

धार भोजशाला के सर्वे को लेकर शहर काजी वकार सादिक सामने आकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम ने हमें सूचना नहीं दी यह अपने आप में बड़ा शंका पैदा करता हैं। 1902-03 की सर्वे रिपोर्ट मौजूद है जिसमे कमाल मौलाना मस्जिद हैं। सर्वे में पहले से इमारत का जिक्र है। दिल्ली में जाम लगा था इसलिए सुप्रीम कोर्ट हमारे वकील नहीं पहुंच पाए।

आगे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। काजी साबह ने आगे कहा कि यहां कब्रिस्तान है 50 मीटर के दायरे में खुदाई नहीं हो सकती हैं। मीडिया ने इसे बोल बोलकर भोजशाला बना दिया। काजी ने कहा मुझे अब लगता है जहां मस्जिद है वो सभी मंदिर हैं।

जानें पूरा मामला

भोजशाला का सर्वे करने पहुंची ASI की टीम और हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर याचिकाकर्ता गोपाल शर्मा और आशीष गोयल भोजशाला के बाहर आई। आपको बता दें कि सुबह लगभग 6:25 पर ASI की पूरी टीम भोजशाला के अंदर पहुंचे थे। उसके लगातार बाद से भोजशाला के अंदर सर्वे का काम चल रहा था।

वहीं अब टीम भोजशाला से बाहर आ चुकी है प्रति शुक्रवार होने वाली जुम्मे की नमाज के लिए कुछ ही देर में यहां नमाजियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा जिसको लेकर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नमाज का समय रहता है जानकारी के अनुसार भोजशाला का सर्वे का दूसरा चरण दोपहर 3:00 बजे नमाज के बाद ही फिर से शुरू होगा जो सूर्यास्त तक जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.