Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बसपा ने की छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

27

रायपुर: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

सूची के अनुसार पार्टी की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) लोकसभा सीट से तथा पूर्व सरपंच आयतु राम मंडावी को बस्तर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से मैदान में उतारा गया है। पोयाम ने बताया कि मंडावी को 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से मैदान में उतारा गया था। लेकिन वह असफल रहे थे। बसपा ने पिछला विधानसभा चुनाव राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसके सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। बसपा के दो विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और इंदु बंजारे भी पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.