Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

लोकसभा चुनाव में औरंगजेब की एंट्री, संजय राउत ने फिर दिया विवादित बयान

48

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर औरंगजेब की एंट्री हो गई है, महाराष्ट्र मेंशिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है, महाराष्ट्र के बुलढाना में एक सभा में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था.

संजय राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि गुजरात में जहां नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था, उसके पड़ोस वाले गांव में ही औरंगजेब जन्मा था. इसीलिए औरंगजेब की सोच गुजरात और दिल्ली से महाराष्ट्र पर चढ़ाई कर रही है.

पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं संजय राउत

महाराष्ट्र में शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत का विवादित बयानों से पुराना नाता है, वह पहले भी लगातार विवादित बयान देते रहे हैं. इससे पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को उन्होंने भाजपा का कार्यक्रम बताया था. इससे पहले राउत ने नए संसद भवन को एक जेल की तरह बताया था. उन्होंने कहा था कि नई संसद एक जेल की तरह है, जहां आप काम नहीं कर सकते. उन्होंने तो यहां तक दावा कर दिया था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम पुराने भवन में ही अपना संसद सत्र शुरू करेंगे.

संजय राउत ने क्या कहा?

बुलढाना में आयोजित जनसभा में संजय राउत केंद्र सरकार पर हमला बोलते-बोलते औरंगजेब तक पहुंच गए. संजय राउत ने कहा कि गुजरात में जहां पीएम मोदी का जन्म हुआ है, उसी के पड़ोस वाले गांव में औरंगजेब का जन्म हुआ है. इसीलिए गुजरात और दिल्ली से औरंगजेब की सोच महाराष्ट्र पर चढ़ाई कर रही है. संजय राउत ने ये भी कहा कि औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, महाराष्ट्र में शिवाजी का जन्म हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.