Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर कहां फंसा पेंच? जानिए कब जारी होगी लिस्ट..

34

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट अभी तक जारी नहीं की है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू हो गए हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश की 18 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम के ऐलान की उम्मीद की जा रही थी। क्योंकि मंगलवार को सीईसी की बैठक हुई थी लेकिन बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट का ऐलान फिलहाल टल गया है।

अब गुरुवार 21 मार्च को CEC की अगली बैठक होगी जिसमें सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे और 21 मार्च की बैठक में मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

मंगलवार को CEC की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा नहीं की गई है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की कांग्रेस पार्टी तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों को चुनाव लड़ाना चाहती है। लेकिन यह नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं यही वजह है कि लंबे मंथन के बाद भी मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों पर पेंच फंसा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.