Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को लाए गए बच्चों के शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

55

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली दो बच्चों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी साजिद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इधर सुबह ही दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर ले जाए गए। जहां से शव को कछला ले जाया गया। बच्चों के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा अब तक आरोपित पक्ष से कोई सामने नहीं आया है। जिसके चलते उसका शव मोर्चरी में ही रखा है।

बच्चों की बेहरमी से की गई हत्या पर अब सवाल उठने शुरु हो गए हैं कि क्या तंत्र-मंत्र की वजह से मासूमों की हत्या की गई है। बदायूं डबल मर्डर में तंत्र-मंत्र की वजह से हत्या की आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि हत्यारे साजिद के चेहरे पर खून लगा हुआ था। अब पुलिस इस एंगल से बदायूं डबल मर्डर मामले की जांच करने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोपी साजिद तांत्रिक विद्या करता था और बच्चों का खून भी पी रहा था। बरेली रेंज के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि ये जांच का विषय है कि आरोपी तांत्रिक विद्या करता था। वह क्या करता था और क्या नहीं करती था इसकी भी जांच की जाएगी। जो सच्चाई है वो सामने आएगी। यह बात को पक्की है कि पुलिस जांच पड़ताल करके सच्चाई सामने लाएगी, लेकिन इस दोहरे हत्याकांड की कुछ और वजहें भी हो सकती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.