Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

जेल में बंद Elvish Yadav पर अब गुरुग्राम पुलिस ने कसा शिकंजा, इस केस में गिरफ्तारी की कर रही तैयारी

41

नोएडा के सेक्टर से 113 से रविवार को गिरफ्तार हुए मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। पुलिस ने उसे नोएडा में हुई रेव पार्टी में स्नेक बाइट प्रोवाइड कराने के मामले में आरोपी बनाया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसी बीच अब गुरुग्राम पुलिस ने भी एल्विश के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने के मामले में जांच कर रही है और उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

बता दें कि एल्विश यादव पर गुरुग्राम के एक मॉल की एक दुकान में कंटेंट क्रिएटर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने का आरोप है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि वो इस केस में आरोपी है। इसलिए उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जल्द ही गाजियाबाद कोर्ट में याचिका दायर करेगी। इसके लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही पुलिस ने कहा कि इस घटना के दौरान जो लोग उसके साथ थे उनकी जानकारी मिलने के बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। एल्विश को सोमवार को मारपीट मामले में पेश होने का नोटिस दिया गया था। भले ही उसे नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनके वकीलों द्वारा गुरुग्राम पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

बीती 8 मार्च को एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को पीटते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो में उनको मैक्सटर्न को जमीन पर गिराते हुए और थप्पड़ मारते हुए देखा गया। इस घटना के बाद सागर ठाकुर ने पुलिस से संपर्क किया और एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी और जांच में शामिल होने के लिए एल्विश को दो नोटिस जारी किए थे। लेकिन, नोटिस मिलने के बाद भी एल्विश जांच में शामिल नहीं हुए। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि पूरी घटना सागर ठाकुर द्वारा पूर्व नियोजित थी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो माफी मांगते हुए नजर आए। इसके कैप्शन में लिखा, “भाईचारा सबसे ऊपर।” पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.