Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ...

ये हैं बॉलीवुड फिल्मों के वो दमदार डायलॉग जो जगा देते हैं देशभक्ति का जुनून

85

 इस बार भारत अपना 77वां आजादी का जश्न मनाने वाला है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर कोई देश भक्ति के रंग में डूब जाता है। हर जगह देशभक्ति के तराने सुनाई देते हैं। हिंदी सिनेमा भी ऐसे खास मौकों पर कभी पीछे नहीं रहा है। हर त्योहार और खास मौके के लिए बॉलीवुड में कोई न कोई फिल्में, गाने और डायलॉग हैं। आज हम आपके लिए बॉलीवुड फिल्मों के उन फेमस डायलॉग्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर और सुनकर आप में भी देशभक्ति का जुनून दौड़ पड़ेगा। आइए, जानते हैं कि वे डायलाॅग्स कौन-से हैं।

उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक

विक्की कौशल स्टारर ब्लाॅकबस्टर फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में विक्की कौशल का डायलॉग “ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा, ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी” काफी फेमस हुआ है।

केसरी

अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म केसरी एक्शन वॉर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में दिखाई दी हैं। फिल्म में अक्षय का फेमस डायलाॅग है “एक अंग्रेज ने मुझसे कहा था कि तुम गुलाम हो, हिंदुस्तान की धरती से डरपोक पैदा हुए हैं, आज जवाब देने का वक्त आ गया है।”

जय हो

सलमान खान की फिल्म जय हो एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का फेमस डायलॉग “एक सच्चे देशभक्त आप फौज से निकाल सकते हैं, लेकिन उनसे दिल से देशभक्ति नहीं निकाल सकते” काफी पसंद किया गया था।

राजी

राजी फिल्म आलिया भट्ट के करियर की बेहतरीन फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में आलिया एक अंडरकवर राॅ एजेंट के किरदार में नजर आती हैं। इस फिल्म का एक डायलॉग “वतन के आगे कुछ भी नहीं, खुद भी नहीं” काफी लोकप्रिय हुआ।

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, शहीद भगत सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में अजय देवगन का डायलॉग “तुम नमक का हक अदा करो, मैं मिट्टी का हक अदा करता हूं सभी को पसंद आया था।”

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक फौजी के किरदार में नजर आते हैं, उनका फेमस डायलॉग हम फौजी के रुतबे से बड़ा कोई रुतबा नहीं होता है, वर्दी की शान से बड़ी कोई शान नहीं होती है और अपने देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है काफी फेमस हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.