Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

छिंदवाड़ा से कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी सैयद जफर भाजपा में हुए शामिल….

31

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सैयद जफर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सैयद जाफर ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदलते हुए लिखा था पुरानी यादें। सैयद जफर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, मीडिया उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं।

सैयद जफर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आपको बता दें की सैयद जफर का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। सैयद जफर की गिनती कमलनाथ और नकुलनाथ के करीबी नेता में होती थी। वह छिंदवाड़ा में बड़ा मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं। उनसे पहले छिंदवाड़ा के कई कांग्रेसी नेता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.