Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एल्विश यादव का कबूलनामा, पार्टी में करता था सांप और सांपों के जहर की सप्लाई

31

 बिग बॉस के विनर और सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को कल नोएडा पुलिस द्वारा  गिरफ्तार कर लिया गया है। सांपों के जहर की कथित खरीद-फरोख्त मामले में कल पुलिस अरेस्ट कर अपने साथ ले गई है। इस दौरान पूछताछ में उसने अपने उपर लगे आरोपों को कबूल कर लिया है और साथ ही ये भी बताया कि पार्टी में शामिल आरोपियों के साथ वे पहले भी रेव पार्टियों में मिल चुका था। उस पर आरोप था कि वह पार्टियों में सांप और सांपों के जहर की सप्लाई करता था।

एल्विश यादव ने कबूल किया कि नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ उसका पहले से संपर्क था और उनसे जान-पहचान भी थी। बता दें कि नोएडा पुलिस ने एल्विश को 17 मार्च की शाम को गिरफ्तार किया है। कुछ महीने पहले उसे एक रेव पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ कथित रूप से दुर्लभ सांपों को गले में डालकर डांस-पार्टी कर रहा था।

जमानत मिलना मुश्किल
इस पार्टी का वीडिये जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब प्रशासन उस वक्त हरकत में आ गई। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ ndps एक्ट की धारा 29 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस कानून के तहत तब कार्रवाई की जाती है, जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश शामिल हो या मामला ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। इस कानून के तहत सजा पाने वाले दोषी को जमानत मिलना भी आसान नहीं होता।

नोएडा की पार्टी में किया था…
फिलहाल एल्विश यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
उसने पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सांपों का जहर मुहैया कराया था। फॉरेंसिक टीम द्वारा इसकी पुष्टि भी की गई थी। तब एल्विश यादव और छह अन्य लोगों पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आईपीसी की धारा 129(ए) के तहत केस दर्ज किया गया था। एल्विश से पहले भी पूछताछ हुई है लेकिन पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार नहीं किया था।

पुलिस ने बरामद किया सांप का जहर
3 नवंबर को पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 कोबरा समेत 9 सांपों को बचाया था। जांच से पता चला कि सभी 9 सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है। पुलिस ने उनके पास से 20ml सांप का जहर भी बरामद किया था। एल्विश ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें “निराधार, फर्जी और 1 फीसदी भी सच नहीं” करार दिया था।

अधिकारी को दी थी धमकी
पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने सांप के जहर वाली रेव पार्टी का खुलासा किया था। इसी संस्था के अधिकारी ने एल्विश के खिलाफ पिछले हफ्ते एक और शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि यूट्यूबर उन्हें धमकी दे रहा है। उसपर एक म्यूजिक वीडियो का भी मामला है, जिसमें वह सांपों के साथ खेलता नजर आ रहा है, जिसमें दुर्लभ सांप शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.