Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि...

रैली से पहले राहुल की ‘जन न्याय पदयात्रा’…प्रियंका गांधी और स्वरा भास्कर हुईं शामिल

69

14 जनवरी मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार 16 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समापन हो गया. रविवार को शिवाजी पार्क में कांग्रेस की भव्य रैली होने जा रही है. जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल होंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार सुबह मुंबई के मणि भवन संग्रहालय से पद यात्रा की शुरूआत की जिसे ‘जन न्याय पदयात्रा’ नाम दिया गया है.

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में गांधी स्मारक स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की. राहुल की इस ‘जन न्याय पदयात्रा’ में उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी मौजूद रहीं. इस दौरान स्वरा भास्कर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दो भारत जोड़ो यात्राएं सराहनीय है. उन्होंने कहा कि वो ऐसे किसी राजनेता को नहीं जानती जो लोगों की बात सुनने के लिए पूरे देश में घूमा हो. स्वरा ने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलना और उनसे जुड़ना चाहते हैं. ऐसे प्रयास उम्मीद जगाते हैं.

‘कांग्रेस की विचार धारा सबको जोड़ने की है’

राहुल की ‘जन न्याय पदयात्रा’ के दौरान मुंबई की सड़कों पर भारी हुजूम नजर आया. राहुल और प्रियंका ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान दोनों ही नेता हाथ में बैनर लिए हुए थे. इसस मौके पर कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस की विचार धारा सबको जोड़ने की है जो पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से शुरू की थी. उन्होंने कहा कि आज होने वाली रैली में न्याय गर्जना का ऐलान करेंगे साथ ही. उन्होंने कहा कि ये रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी सीनियर नेता शामिल होंगे.

रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

न्याय संकल्प पदयात्रा के बाद राहुल गांधी तेजपाल हॉल में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे. इसके आलावा शाम को हने वाली रैली को भी संबोधित करेंगे. इस रैली में इंडिया गठबंधन में शामिल शरद पवार, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, सीएम एम के स्टालिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेता शिरकत करेंगे और लोगों को एकजुटता का संदेश देंगे. लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रही इस रैली को विपक्षी गठबंधन इंडिया के शक्ति प्रदर्शन के तौर में देखा जा रहा है.

वहीं बात करें भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तो ये यात्रा जनवरी में शुरी हुई ये यात्रा 63 दिनों तक चली. इस दौरान 6600 किलोमीटर की दूरी तय की गई. राहुल गांधी के नेतृत्व निकाली गई ये यात्रा देश के 15 राज्यों के कम से कम 110 जिलों से होकर गुजरी. इस दौरान राहुल गांधी ने 15 जनसभा की और 70 स्थानों पर जनता को संबोधित किया. साथ ही यात्रा के दौरान लोगों से मुखातिब भी हुए. इस यात्रा के जरिए राहुल ने गर्त में जा रही कांग्रेस को दोबारा से खड़ा करने की कोशिश की है. ताकि पार्टी एक बार फिर से अपना खोया हुआ जनाधार वापस पा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.