Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

लोकसभा चुनाव भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे, CM चंपई ने कहा- सभी सीटों पर जीतेगा गठबंधन

28

कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पूरी तरह से तैयार है। सीएम चंपई ने कहा कि सभी सीटों पर गठबंधन जीतेगा।

हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में हम लोगों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। 1-2 दिन में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के झारखंड दौरे पर सीएम ने कहा कि जिसके मन में भय होता है वह निकलकर सामने आ जाता है और यही राजनाथ सिंह के साथ भी हुआ।

राहुल की रैली में शामिल होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हम कल बताएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हमारा परिवार नाम से एक गीत लॉन्च किया है, इस पर चंपई सोरेन ने कहा कि देश में अलग-अलग भाषा और संस्कृति है, उसे छुपाने के लिए इस तरह की बात की जा रही है, जो लोगों के समझ से परे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.