Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

नौकरानी का बैंक अकाउंट और 52 करोड़ का ट्रांजेक्शन…व्यापारी ऐसे करता रहा काले धन का हेरफेर!

46

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शाहपुर के रहने वाले एक व्यापारी ने अपने घर पर काम करने वाली नौकरानी और उसके दो रिश्तेदारों के नाम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर खाता खुलवाया. इस दौरान 52 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन इन खातों के जरिए किया. जब महिला के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो भागे-भागे बैंक पहुंचे. बैंक के कर्मचारियों ने घरवालों को खाते से सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी दी. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिहार के गोपालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मीना देवी गोरखपुर के शाहपुर में एक व्यापारी के घर में काम करती है. अगस्त 2023 में व्यापारी और उनकी पत्नी ने लक्ष्मीना से सरकारी योजना का लाभ दिलवाने के लिए खाता खोलने के लिए आधार मांगा. इसके बाद मेडिकल कॉलेज रोड स्थित निजी बैंक में खाता खुलवा दिया.

दिया था ये लालच

योजनाओं के लाभ के लालच में लक्ष्मीना ने अपनी भाभी और ननद के नाम से भी खाता इस व्यापारी के माध्यम से बैंक में खुलवा दिया. हाल ही में लक्ष्मीना की भाभी के पते पर बैंक का चेकबुक पहुंचा, तो घर वालों को लगा कि सरकारी योजना का पैसा खाते में आ गया है. इस पर घर के लोग सरकारी योजना का पैसा आने के संबंध में जानकारी करने के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि बैंक खाते से 52 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है. इतनी बड़ी रकम की बात सुनते ही घरवालों के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई. उन लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ हुआ है और हम लोग फंस जाएंगे. ऐसे में तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.

एसपी सिटी बोले…

इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बिहार की महिला और उसके रिश्तेदारों के खातों में ट्रांजेक्शन का मामला संज्ञान में आया है. बसीओ कैंट थाने की पुलिस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मनी म्यूल के संबंध में जानकार बताते हैं कि इसका उपयोग किसी व्यक्ति को लालच देकर उसका बैंक में खाता खुलवाया जाता है और उस खाते का जालसाज खुद संचालन करते हैं. ऐसे खाते में जालसाज काले धन को स्थानांतरित करते हैं फिर वहां से दूसरे खातों में भेजकर निकाल लेते हैं.

ऐसे ही कुछ और मामलों की पुलिस कर रही जांच

गुलरिया थानाक्षेत्र के भैरवां निवासी गुंजन देवी में बताया कि उसके पति विदेश में काम करते हैं. सात महीने पहले पड़ोसी गांव पिपरी की निवासी काजल ने कुलदीप नाम के युवक को मेरे पास भेजा था. युवक ने बताया कि वह बहुत ही मामूली कागजात पर उसका एक लाख का लोन करवा सकता है. लोन का किश्त भी मात्र 3000 रुपये महीने आपको देना होगा. उसकी बातों में आकर मैंने पास के आइसीआइसीआइ बैंक में खाता खुलवा लिया. खाते से लिंक करने के लिए युवक ने नया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी मुझे दिया. कुछ दिन के बाद वह मोबाइल व सिम लेकर चला गया. ऐसे ही उस युवक ने पिपरी की रहने वाली काजल का भी खाता खुलवाया था. यही नहीं क्षेत्र में चार और महिलाओं के साथ भी इसी तरह का मामला हुआ है. खातों में ट्रांजैक्शन को लेकर बंगाल और कर्नाटक पुलिस भी जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.