Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bishrampur Chakkajam: सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू करने की मांग, प्रशासनिक आश्वासन के बाद ... Kanker News Today: वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों के खतरे और तकनीकी खामियों के बीच पटवारियों का ... EOW ACB Chhattisgarh: अंगड़िया नेटवर्क और कैश कमीशन का हुआ पर्दाफाश, अरुणपति त्रिपाठी की बढ़ी मुश्कि... Chhattisgarh Women Protest: कोरबा में अवैध कच्ची शराब से त्रस्त महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ... Jashpur News: समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख की वसूली, पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार होकर जेल ग... Jashpur News: मां ने ही बेचे दिया 3 महीने का मासूम, 1.80 लाख में पश्चिम बंगाल में बेचने वाले 5 आरोपी... Jagdalpur News Today: बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे और फसल सर्वे का काम ठप, सरकार से बातचीत न होने पर लंबा... High Court Verdict: बुजुर्ग मां से अलग रहने का दबाव और मारपीट, फैमिली कोर्ट का फैसला पलटकर HC ने दी ... Dhanbad News Today: धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1100 होमगार्ड जवान तैनात; पूजा पंडालों के लिए ... BJP News Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा का धन्यवाद प्रस्ताव, बाबूलाल मर...

स्कूल में ट्रैक्टर से पहुंचे छात्र, लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए की हुड़दंगबाजी

58

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें इंटर के छात्र ट्रैक्टर पर स्कूल पहुंच हुड़दंगबाजी करते दिखे. वीडियो सेंटमेरीज स्कूल का है. यहां 12 स्कूली छात्र पहले ट्रैक्टर पर सवार होकर स्कूल पहुंचे. फिर स्कूल कैंपस में आकर ट्रैक्टर को दौड़ाने लगे. इस दौरान उन्होंने जोर से म्यूजिक सिस्टम पर गाने भी लगाए और घंटों तक डांस करते रहे.

बताया जा रहा है कि छात्रों ने यह सब छात्राओं के इंप्रेस करने की खातिर किया. लेकिन ऐसा करने उन्होंने न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं. बल्कि, स्कूल में कई छात्रों को परेशान भी किया. हुड़दंग मचाने वाले इन छात्रों की इस लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती थी. क्योंकि वे स्कूल कैंपस में बहुत ही गंदे तरीके से ट्रैक्टर को दौड़ा रहे थे. गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.

छात्रों के परिजनों ने जताई आपत्ति

हैरानी की बात ये रही कि स्कूल मैनेजमेंट ने इतना सब होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों के परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई.

उनका कहना है कि छात्रों की इस हरकत जानलेवा साबित हो सकती थी. पैरेंट्स ने स्कूल मैनेजमेंट पर सवाल उठाए कि उन्होंने इस पर एक्शन क्यों नहीं लिया? बच्चे नाबालिग हैं और इतना भारी भरकम ट्रैक्टर स्कूल में लाकर हुड़दंगबाजी करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए.

फेयरवेल के दिन का है वीडियो

बताया जा रहा है कि जिस दिन का यह वीडियो है, उस दिन स्कूल में फेयरवेल पार्टी थी. हुड़दंग मचाने वाले सभी छात्र 12वीं के थे. स्कूल मैनेजमेंट इस पर क्या एक्शन लेता है ये देखना होगा. क्योंकि अन्य छात्रों के पैरेंट्स ने इस वीडियो को देख स्टूडेंट्स की इस हरकत पर आपत्ति जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.