Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Protest: रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सकों का महाजुटान, स्वास्थ्य सुरक्षा और डीएसीपी लाग... AI and Future of Work: अंतर-संसदीय संघ के 153वें सत्र में बोलीं सांसद लता वानखेड़े, 'एआई के उपयोग मे... MP Politics: हाईकोर्ट के फैसले के बाद गरमाई सियासत, समाजवादी पार्टी ने की प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण... शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ... Nalasopara Gym Trainer Case: नालासोपारा में जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने क... Bhagwant Mann Statement on Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान...

पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो हैवान बना पति, दी दिल दहला देने वाली मौत

56

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शंका मात्र होने पर ऐसी दर्दनाक मौत दी जिसे सुन हर किसी का कलेजा कांप जाए। पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। चरित्र शंका के चलते हत्या करने का ये मामला शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम लफदा से सामने आया है। हत्यारे पति को बुढ़ार पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के लफदा से पुलिस को फोन आया, बताया कि एक महिला की दर्दनाक हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। घटनास्थल पर मौजूद परिवार वालों सहित अन्य लोगों के बयान से यह पता चला कि जिस महिला की उसके पति ने ही की है। आरोपी पति दया प्रसाद चर्मकार को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में आरोपी पति दया प्रासाद चर्मकार घर आया और अपनी पत्नी को जबरदस्ती एक कमरे में ले गया। घर में मौजूद अन्य लोग इसका विरोध करने लगे फिर भी उसने किसी की बात नहीं मानी और फिर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे महिला ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले में शहडोल पुलिस जोन ADGP डीसी सागर का कहना है कि पति पत्नी पर चरित संदेह करता था, जिसके चलते दोनो में अक्सर विवाद होता था,इसी बीच देर रात पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई, आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.