Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्यों हुआ दूसरे नंबर पर, समाजसेवी श्रीकृष्ण राय पुरोहित ने गिनाई कमियां दिल्ली को मिली 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट की सौगात, मुनक नहर के कायाकल्प के बाद हुआ उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, भीषण आग की चपेट में आने से महिला और तीन बच्चों समेत चार लोगों की ज... मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप, तेज प्रताप यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मिले शिवपाल यादव, योगी सरकार पर लगाए गंभीर उत्पीड़न के आरोप देहरादून में तेज रफ्तार का खौफनाक कहर, गाड़ियों की रेस के दौरान फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की टक्कर से... उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर, जानिए राजनीतिक समीकरण

मऊगंज में एएसआई की हत्या के केस में 150 लोगों पर एफआईआर, अब तक 20 की गिरफ्तारी

39

रीवा । मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़रा में पुलिस की टीम पर पर हमला और एएसआइ की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक दो एफआइआर दर्ज की हैं। पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ लोगों पर मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी काम में बाधा व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दोनों मामलों में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में एक यूट्यूबर पत्रकार सहित सरपंच व पूर्व सरपंच शामिल हैं। तीनों पर घटना के पहले षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।

गांव में पुलिस का पहरा

उधर, सोमवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में धारा 163 लगी हुई है और पुलिस का पहरा बना हुआ है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तैनात हैं।

घटना से जुड़े आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि इस घटना में घायल सभी पुलिसकर्मियों की हालत सामान्य बनी हुई है।

मृतक के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मृतक सनी द्विवेदी के स्वजन से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तारी

हमले के लिए उकसाने के आरोप पर आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कथित पत्रकार मो. रफीक सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। कथित पत्रकार के मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.