Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली में बेकाबू कार ने भरे बाजार में 15 लोगों को कुचला, हादसे का खतरनाक VIDEO आया सामने

34

 पूर्व दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे 22-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी और चालक से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया, ‘‘कुल सात घायल लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं।’’

पुलिस के अनुसार, घायलों में से एक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान गाजियाबाद की सीता देवी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पुलिस हिरासत में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.