Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का... Travel Insurance Claims: विदेश में फ्लाइट रद्द होने पर कैसे पाएं रिफंड? जानें ट्रैवल इंश्योरेंस के ज... अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 'Neo' मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैर... रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन... होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ...

चांडक चौक पर दिनदहाड़े पांच लाख ले उड़े बाइकसवार बदमाश

40

कटनी । कोतवाली थाना अंतर्गत चांडक चौक के पास कंपनी का पैसा बैंक से लेकर जा रहे एक अधेड़ से लूट का मामला सामने आया है। दो मोटर साइकिल सवार गले से पांच लाख का बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बैग छीनकर भागते नजर आ रहे हैं।

दुबे कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह पिता मानसिंह ठाकुर 56 साल पन्ना मोड में मातेश्वरी लाइम के संचालक कमल बगड़िया के यहां काम करते हैं। बुधवार की दोपहर 12 बजे वे स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से कंपनी का पांच लाख रुपये निकाल कर मोटरसाइकिल से वापस पन्ना मोड़ कार्यालय जा रहे थे।

मोटरसाइकिल से चांडक चौक के पास पहुंचे पीछे से मोटरसाइकिल में आए दो युवकों ने उनके गले में पड़ा बैग छीना और भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें दो युवक के बैग छीनकर भागते दिखे हैं। वहीं बैंक से भी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !