Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश में महंगे हुए शराब के ठेके, सरकार को करोड़ों का अतिरिक्त राजस्व का मुनाफा

23

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार शराब के ठेके 15 प्रतिशत महंगे कर दिए है। जिसके चलते अभी भी 190 समूहों नीलाम नहीं हो सके हैं। आबकारी विभाग ने पहले लाटरी सिस्टम से समूहों का नवीनीकरण किया था। 1135 में से 945 समूह नीलाम कर दिए गए हैं। इनमें लाटरी और ई-टेंडर के प्रथम चरण में 899 समूह नीलाम किए गए, 11 मार्च को खोले गए टेंडर में 46 समूह नीलाम कर दिए हैं। इस तरह कुल 75 प्रतिशत शराब के ठेके के समूह नीलाम हो चुके है और शेष 190 समूह की नीलामी के लिए 12 मार्च से ई-टेंडर का तीसरा चरण शुरू हो गया है और 15 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।

अब तक 10 हजार 723.49 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। पिछले साल आबकारी विभाग को ठेकों के नवीनीकरण से 12,400 करोड़ की राशि मिली थी, इस बार सरकार ने लाइसेंस फीस 15 प्रतिशत बढ़ा दी है। इस वजह से अगले वित्तीय वर्ष का राजस्व लक्ष्य 14,260 करोड़ होगा। सरकार की आबकारी नीति के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में कोई भी नई शराब दुकान नहीं खुलेगी। वहीं लाटरी में असफल ठेकेदारों की लौटाई जाएगी।

धरोहर राशि वर्ष 2024-25 के लिए शराब दुकानों के नवीनीकरण एवं लाटरी में असफल आवेदक ठेकेदारों की धरोहर राशि लौटाई जाएगी। इसके लिए आबकारी आयुक्त ने सभी सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारियों के पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि ऐसे आवेदकों की धरोहर राशि एमपी टेंडर्स पोर्टल पर संबंधित टेंडर में आवेदक को रिजेक्ट कर वापस की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.