Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज स्वजन ने युवक-युवती को खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

22

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खंडारा किला निवासी युवती ने एक माह पहले रानीपुर निवासी युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इससे नाराज युवती के स्वजन ने मंगलवार रात्रि में दोनों को घर से जबरन खेत पर ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक के पड़ोसी की सूचना पर जब कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची तो स्वजन ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने रात्रि में युवती को भी स्वजन के कब्जे से मुक्त कराकर उसके पिता और मामा को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी देव करण डहेरिया ने बताया कि रानीपुर निवासी शिवम पिता एमआर बर्डे ने खंडारा किला निवासी 18 वर्षीय युवती से 8 फरवरी 2024 को प्रेम विवाह कर लिया था। युवती के स्वजन इससे नाराज थे और दोनों को तलाश रहे थे। मंगलवार रात में स्वजन को उनके गोठाना में निवास करने की जानकारी मिल गई। युवती के पिता, भाई और मामा वहां पहुंचे और दोनों को जबरन बंधक बनाकर अपने साथ कार से खंडारा किला स्थित खेत ले गए। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संदीप ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। स्वजन ने खेत ले जाकर दोनों को बेल्ट, पाइप से दोनों को बेरहमी से पीटा। संदीप ने तत्काल ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस किला खंडारा पहुंची तब युवती के मामा और पिता ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया। हालांकि कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी और दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने गांव से युवती को भी स्वजन के कब्जे से मुक्त कराया और अस्पताल लाई। तहसीलदार ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं।

प्रेम विवाह करने वाली युवती ने बताया कि परिवार के लोग प्रेम विवाह से नाराज थे। हमें जबरन घर से बंधक बनाकर ले जाया गया और खेत में मारपीट की गई। पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो हम दोनों की हत्या कर देते। कोतवाली थाना प्रभारी डहेरिया ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 365, 294, 323, 452, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। युवती के पिता शेषराव पवार और मामा रितेश को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.