Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ वनकर्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

31

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से फिर एक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां वन विभाग में पैसों के लेन देन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया है। बता दें कि रायसेन जिले में रिश्वत लेने वाले वनकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घूस लेते वनकर्मी कैमरे में कैद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने पर आरोपी वनकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

किसान से मांगी थी घूस

दरअसल, यह मामला औबेदुल्लागंज वन मंडल औबेदुल्लागंज के बाड़ी रेंज का है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि वन मंडल के भरतीपुर परिक्षेत्र सहायक रामभरोसे अहिरवार वनभूमि पर एक किसान को ट्रैक्टर चलाने के लिए रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। बताया गया कि यह रिश्वत आमखोह के किसान अर्जुन सिंह से ले रहा था। अर्जुन सिंह के पास वनभूमि का अधिकार पत्र भी है। इसके बावजूद वनकर्मी ने उससे रिश्वत की मांग की।

रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ वनकर्मी

 इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किसान (करीब 5 से 7 हजार) पांच-पांच सौ की नोट गिनकर वनकर्मी के हाथों में दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वनकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परिक्षेत्र कार्यालय चिकलोद रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.