Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, टिकट फाइनल होने से पहले ही खुद को बताया बेहतर उम्मीदवार

34

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव बेहद करीब है। कुछ ही दिनों के अंदर तारीखों का ऐलान हो जाएगा। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस भी जल्द एमपी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इसी बीच कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने IBC24 पर बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ne कहा, कि  पार्टी का आदेश होगा तो मैं दतिया- भिंड लोकसभा से चुनाव लडूंगा। वहां मेरे बेहतर उम्मीदवार कोई नहीं है। भिंड के वोटर्स किसी ओर को पंसद नहीं करेंगे। बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने के दावे तो करती है। लेकिन, जीत नहीं पाएंगी। साल 2019 में बीजेपी को 22 करोड़ 90 लाख वोट मिले। OBC, SCST का वोट 43 करोड़ है। ये वोट कांग्रेस का है, जो इस बार मिलेगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मेरी बात नहीं मानी थी, इसलिए सरकार नहीं बनी। मैं आज भी अडिग हूं। पार्टी मेरी बात पहले मान लेती तो 50 से ज्यादा सीटें बीजेपी की नहीं आती। लेकिन, पार्टी ने नहीं मानी इसलिए बीजेपी आ गयी।

कांग्रेस विधायक  ने CAA लागू होने पर कहा, कि CAA कट्टरवादी लोगों के लिए अच्छा है। मोदी के फैसले देश को मजबूत करने वाले नहीं है। बीजेपी की गलत धरणा है। ये एक वर्ग को टारगेट कर रही है। मुस्लिम को टारगेट किया है, उनकी डिक्शनरी में कुछ शब्द है। हिंदू- मुस्लिम, आंतकवाद, पकिस्तान, गरीब, बेरोजगरी, पिछड़ों, रोजगार ये मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.