Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नरोत्तम मिश्रा से मिले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, बंद कमरे में की चर्चा, सियासी अटकलें तेज

54

भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी दल बदल के बीच मंगलवार सुबह अचानक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। नरोत्तम मिश्रा और डॉ गोविंद सिंह की मुलाकात से गोविंद सिंह के बीजेपी में जाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि मुलाकात के बाद डॉ गोविंद सिंह ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए पूरी तरह खारिज किया।

गोविंद सिंह ने कहा कि अगर वह बीजेपी में जाएंगे तो खुद ही इसका ऐलान करेंगे। लेकिन अभी तो अपने पुराने मित्र से सौजन्य भेंट करने के लिए आए हैं। साथ ही गोविंद सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जाने वाले नेताओं पर भी कटाक्ष किया। गोविंद सिंह ने कहा कि जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें या तो पूरा सम्मान नहीं मिल पा रहा या फिर उनकी महत्वाकांक्षाएं काफी ज्यादा है। मुलाकात के दौरान दोनों ही नेता काफी कूल नजर आए, लेकिन इस मुलाकात में मध्य प्रदेश का राजनीतिक पारा जरूर चढ़ा दिया है।

डॉ गोविंद सिंह मुरैना से लोकसभा की टिकट के दावेदार हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो मुरैना से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय को उम्मीदवार बना सकती है और इसी के चलते नरोत्तम मिश्रा और डॉक्टर गोविंद सिंह की इस मुलाकात में सियासी पारे को बढ़ा दिया है। क्योंकि बीजेपी ने डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल करने का जिम्मा सौंपा है। हालांकि फिलहाल तो दोनों ही नेता इस मुलाकात को सामान्य सौजन्य भेंट करार दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.