Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MLC चुनाव के लिए NDA के 10 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, CM योगी ने सभी को दी बधाई

30

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उप चुनाव के लिए 11 मार्च को एनडीए के 10 उम्मीदवारों सहित बीजेपी के 7 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एनडीए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. बता दें, सोमवार को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की आखरी तारीख है. बिहार और यूपी में एमएलसी चुनाव 21 मार्च को होने हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने उम्मीदवारों को दी बधाई

मुख्यमंत्री के अलावा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज्य भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र सिंह चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए उम्मीदवारों के साथ थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, “उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद के लिए आज नामांकन दाखिल करने वाले सभी एनडीए उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई! आप सभी को आपकी जीत के लिए शुभकामनाएं!” बता दें, उत्तर प्रदेश में 13 एमएलसी सीटों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह और अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक (प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष), मोहित बेनीवाल, राम तीरथ सिंघल (झांसी के पूर्व मेयर) और धर्मेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं. इनके अलावा अपना दल (एस) के आशीष पटेल, आरएलडी के योगेश चौधरी और एसबीएसपी के विच्छेलाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल इस साल मई में खत्म हो रहा है. जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मार्च है. मतदान 21 मार्च को होगा और वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे के बाद होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.