Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

शादी के दूसरे दिन ही 50 हजार रुपये व जेवर लेकर भागी दुल्हन, दूसरे युवक से शादी करने जा रही थी तभी पकड़ी गई

27

उज्जैन। महिदपुर में रहने वाले ड्राइवर ने डेढ़ लाख रुपये देकर एक युवती से शादी की थी। विवाह के दूसरे दिन ही दुल्हन 50 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई थी। चार दिन पूर्व युवती आलोट में एक बार फिर शादी करने आई थी। सूचना मिलने पर उसने युवती के साथ उसके तीन अन्य साथियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस मामले में फरार तीन अन्य की तलाश में जुटी है। एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र के परभणी टीम भेजी है।

टीआइ राजवीरसिंह ने बताया कि दिलीपसिंह राजपूत उम्र 31 वर्ष निवासी महिदपुर ड्राइवरी करता है। विवाह नहीं होने पर दिलीप ने परिचित जीवन निवासी ग्राम आजमाबाद राघवी से संपर्क किया था। जीवन ने उसे ग्राम मुंडला सौंधिया झारड़ा निवासी पूजा व उसके पति सूरजमल से शादी के सिलसिले में मुलाकात करवाई थी।

दोनों ने विवाह करवाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये लेकर श्रुति निवासी परभणी महाराष्ट्र से 27 जनवरी को करवा दी थी। शादी में दुल्हन का भाई बना शिवा, उत्तम, दरबार भी शामिल हुए थे। शादी के दूसरे दिन ही श्रुति 50 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गई थी। दिलीप लगातार उसकी तलाश कर रहा था

दिलीप को पता लगा था कि श्रुति व उसके साथी इंटरनेट मीडिया वाटसअप पर ग्रुप बनाकर नए शिकार की तलाश करते हैं। उसे सूचना मिली थी कि श्रुति आलोट के ग्राम भीमगोल गांव में एक व्यक्ति से शादी करने वाली है। जिसके बाद वह अपने स्वजन के साथ मौके पर पहुंचा और वहां से श्रुति, दलाल जीवन, सेवा चौधरी और महिदपुर के बद्रीलाल को पकड़कर महिदपुर पुलिस को सौंप दिया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि श्रुति मूलरूप से कोटागुडम तेलंगाना की निवासी है।

वह इसी प्रकार लोगों को शादी के नाम पर झांसा देकर गायब हो जाती है। पुलिस मामले में तेलंगाना के उत्तमसिंह, शाजापुर के दरबार व झारड़ा निवासी पूजा की तलाश में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने महाराष्ट्र के परवणी में भी छापेमारी की थी। वहीं गिरफ्तार चारों आरोपितों को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.