Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध, जिले से बाहर जाने के लिए लेनी होगी अनुमति

44

श्योपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। कभी भी देश में आदर्श आचार संहिता लागू की जा सकती है। जिला प्रशासन ने शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक शासकीय काम के लिए भी अनुमति लेकर जिले से बाहर जाना होगा। जिले के कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने आदेश जारी किया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार समस्त अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे तथा सार्वजनिक अवकाशों में भी समस्त विभाग में चुनाव संबंधित शाखा खुली रहेगी। साथ ही किसी अधिकारी, कर्मचारी को शासकीय कार्य से मुख्यालय से बाहर जाना हो तो उसकी अनुमति भी लिखित में प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.