Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिवपुरी में रेलिंग में घुसे बाइक सवार, दो की हुई मौके पर ही मौत, दो घायल

25

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालाजी धाम थीम रोड़ पर देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग में घुस गई। जिससे हादसे में बाइक पर सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पवन जाटव पुत्र मदनलाल जाटव उम्र 25 साल निवासी चिटोरी अपनी ससुराल ठकुरपुरा आया हुआ था। जहां से वह बीती रात राजा जाटव पुत्र मदनलाल जाटव उम्र 24 साल निवासी खुडा शिवपुरी, एवं दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर कटमई की ओर जा रहे थे। तभी बालाजी धाम के पास थीम रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर थीम रोड़ पर लगी रेलिंग में घुस गई। जिससे हादसे में रेलिंग पवन जाटव और राजा जाटव के पेट में आर पार घुस गई, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एवं उनके 2 अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के द्वारा इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को रेलिंग से बाहर निकाला। बताया जा रहा है पवन ने एक माह पहले ही लव मैरिज की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.