Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ...

जिस देश की भूख को सबने किया नजरअंदाज वहां सऊदी भेज रहा मदद

54

आजकल पूरे इंटरनेट पर गाजा में बढ़ते भुखमरी के संकट की खबरें और तस्वीरें फैल रही हैं. लेकिन अफ्रीका का एक और मुस्लिम देश भयंकर भुखमरी की मार झेल रहा है. अफ्रीकी देश सूडान पिछले करीब 10 महीनों से गृह युद्ध की मार झेल रहा है, जिसके चलते देश में मानवीय संकट भयावह होता जा रहा है. सूडान की सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की लड़ाई के बीच आम नागरिक पिस रहे हैं. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की रिपोर्ट के मुताबिक, सुडान में करीब 50 लाख लोग भुखमरी की चपेट में हैं. अब इस देश की मदद के लिए सऊदी अरब ने हाथ बढ़ाया है.

सऊदी अरब की सहायता एजेंसी KS रिलीफ ने सुडान के लोगों के लिए करीब 1900 फूड पार्सल के जरिए भेजे हैं. सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि संगठन ने व्हाइट नाइल राज्य में विस्थापित परिवारों के लिए 1,160 फूड पार्सल भेजे हैं, जिससे करीब 6,670 लोगों को फायदा होगा. इसके अलावा सेन्नार राज्य में विस्थापित परिवारों के लिए 689 फूड पार्सल भेजे गए हैं, जिससे 3,858 लोगों को फायदा होगा.

रिलीफ मिशन के लिए स्विट्जरलैंड के साथ बैठक

सूडान में इस संकट से निपटने और आम नागरिकों तक मदद पहुंचाने के लिए KS रिलीफ के असिस्टेंट सुपरवाइजर कील बिन जमान अल-गामदी ने अफ्रीका में स्विट्जरलैंड के विशेष दूत सिल्वेन एस्टियर के साथ बैठक की. बैठक के बाद एस्टियर ने दुनिया भर में कमजोर लोगों की सहायता के लिए जारी सऊदी के प्रयासों के लिए किंगडम की सराहना की.

क्यों जल रहा है सूडान ?

पिछले साल अप्रेल 2023 में सूडान के आर्म ग्रुप (Sudanese armed force) के चीफ अब्देल फतह अल-बुरहान और सूडान के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (Rapid Support Forces) के कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष शुरू हुआ था. जिसकी कीमत पूरे देश को आज तक चुकानी पड़ रही है. देश की आधी से ज्यादा आबादी जंग के चलते विस्थापित हो चुकी है और अभी देश में शांति के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.