Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य...

कल है महाशिवरात्रि, जान लीजिए किस विशेष मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा

57

Mahashivratri 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है, शिव भक्तों के लिए ये त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इस दिन सभी भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं. इस खास दिन देश भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते हैं. इस बार क्या है भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त और किस तरह करें पूजा की भोलेनाथ हो जाएं प्रसन्न?

Mahashivratri 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है, शिव भक्तों के लिए ये त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इस दिन सभी भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं. इस खास दिन देश भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते हैं. इस बार क्या है भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त और किस तरह करें पूजा की भोलेनाथ हो जाएं प्रसन्न?

शिवलिंग पर भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और मिठाई अर्पित करें. महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में शिव पंचाक्षर मंत्र यानी ऊंनमः: शिवाय का जाप करें.भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान, इन आठ नामों से फूल अर्पित कर भगवान शिव की आरती और परिक्रमा करें. शिवपुराण में रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजा का विधान है. महाशिवरात्रि के दिन शाम को स्नान करके किसी शिव मंदिर में जाकर या घर पर ही पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके त्रिपुरा और रुद्राक्ष धारण करके पूजा का संकल्प लें.

पूजा की सामग्री

महाशिवरात्रि के व्रत में चार पहर पूजा की जाती है जिसके लिए कुछ विशेष सामग्री का प्रयोग होता है, वह विशेष सामग्री हैं- गंगाजल, शिवलिंग बनाने के लिए तालाब या कुएं की मिट्टी, अक्षत, पंचामृत, दूध, दही, घी, शहद, लौंग, इलाइची, भांग, सुपारी, अबीर या गुलाल, बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, बेल का फल, चंदन, पंचमेवा, रुद्राक्ष, फल, फूल, मिठाई, मौली इसके साथ मां पार्वती की पूजा के लिए कुमकुम हल्दी के साथ सुहाग की सामग्री.

महाशिवरात्रि व्रत के लाभ

मान्याता है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है. इसी के साथ व्यक्ति को जीवन के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है. विवाह के लिए यह व्रत सबसे उत्तम माना जाता है, मान्याता है कि जो भी अविवाहित लड़की या लड़का महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत अथवा पूजन करता है उसे भगवान मनचाहे जीवनसाथी का वर देते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.