Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां! युवकों ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

42

नर्मदापुरम। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल है यह मामला नर्मदापुरम शहर में पुलिस और कानून व्यवस्था की बुधवार रात को जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। दो-तीन युवकों ने चर्च के सामने ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। विवाद इतना बढ़ा की सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर व लोग तमाशइन बने रहे।

 विवाद बाइक और स्कूटर के आपस में टकराने को लेकर हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के युवक आक्रोशित हो गए। एक दूसरे से झगड़ा करने लगे। सड़क पर विवाद व युवकों के उत्पात मचाते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि सड़क पर कुछ युवक झगड़ा कर रहे है। एक युवक ने सड़क पर गिरी स्कूटर में पत्थर भी मारकर उसे तोड़ रहा। दूसरी बाइक एक दुकान के सामने गिरी पड़ी है। झगड़े के दौरान एक महिला हाथ जोड़कर युवकों से माफी मांगते हुए मारपीट नहीं करने की गुहार लगा रही।

झगड़ा करने वाले युवक कौन है। इनका कुछ पता नहीं चल पाया है। विवाद के संबंध कोतवाली थाने को भी कोई खबर नहीं है। एएसआई रामनाथ मालवीय से संपर्क किया। उन्होंने बताया एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। लेकिन थाने में कोई शिकायत नहीं आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.