Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

मकान में घुसा तेंदुए का परिवार, एक साथ दिखे 4 तेंदुए, वीडियो आया सामने , दहशत में लोग..

45

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में खमरिया क्षेत्र में तेंदुआ का कुनबा देखने को मिला है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में एक साथ चार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए का परिवार देखकर मकान में रह रहे लोग दहशत में आ गए। एक के बाद एक सड़क पार करके चार तेंदुए मकान के अंदर घुस गए। जिसका मकान था उस परिवार ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

आपको बता दें कि काफी दिनों से खमरिया क्षेत्र में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हर बार इन तेंदुओं की संख्या कभी एक होती है तो कभी दो होती है लेकिन इस बार एक साथ चार केंदुए दिखाई दिए हैं। खमरिया क्षेत्र में एक साथ चार तेंदुओं के दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ सड़क पर आते हैं और फिर सड़क पार कर देते हैं। इसके बाद वह मकान के अंदर घुस जाते हैं। इस दौरान मकान के अंदर मौजूद लोग चुपचाप वीडियो बना लेते हैं। जिसमें कोई तेंदुआ बाउंड्री वॉल पर तो कोई पेड़ पर कोई गेट के पास तो कोई जमीन पर बैठा हुआ दिखाई दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.