Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘शर्म आ रही है कि….. बीजेपी विधायक सुदेश राय,’ अपने ही विधायक पर भड़की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

43

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के भाजपा ने अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं, टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। बात करें सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तो इनका टिकट काटकर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, टिकट कटने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक और बयान खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ही विधायक पर भड़कती हुई दिखीं। भाजपा विधायक सुदेश राय पर आरोप लगाते हुए कहा, कि ‘शर्म आ रही है कि खजुरिया में पाई गई अवैध शराब की दुकान बीजेपी विधायक सुदेश राय की है।’

बता दें कि पहली सूची में 6 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे है, जिनमें ग्वालियर से शेजवलकर, गुना से केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह, विदिशा से रमाकांत भार्गव, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर, रतलाम से GS डामोर का टिकट कटा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.