Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

आपके पीछे-पीछे खुद चलेगा AI सूटकेस, इसके ऊपर बैठकर भी कर सकते हैं सफर

27

सफर के दौरान खासतौर से एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर अगर आप सामान के बोझ से परेशान हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मार्केट में एक जबरदस्त सूटकेस आ गया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी पर चलता है. दिल्ली की एक कंपनी ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्ट लगेज सिस्टम बनाया है. अगर आपके पास ये एआई सूटकेस रहेगा तो सफर के दौरान आपको लगेज से जुड़ी कोई भी परेशानी नहीं होगी.

क्या है ‘Follow me Technique’?

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया मुहिम को आज हमारे देश में काफी सफलता मिल रही है. इसी अभियान के तहत दिल्ली की एक कंपनी ने ऑटोमैटिक रोबोटिक लगेज सिस्टम बनाया है, जिसे आपको खुद से उठाने की जरूरत नहीं है.

ये सूटकेस आपके साथ खुद-ब-खुद चल सकेगा. इस स्मार्ट सूटकेस को आपके सहारे की जरूरत नहीं है. ये रिमोट के जरिए आपके हुक्म को पालन करता रहेगा. एआई सूटकेस बनाने में फॉलो मी टेक्निक से कामयाबी हासिल हुई है.

पैसेंजर भी बैठकर कर सकते हैं सफर

इस स्मार्ट लगेज सिस्टम की केवल यही खूबियां नहीं हैं, बल्कि ये सूटकेस आपको अपने ऊपर बैठाकर एयरपोर्ट पर फ्लाइट तक ले जाने में भी सक्षम है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित इस सूटकेस की खासियत है कि ये 120 किलो तक वजन के इंसान को अपने ऊपर बैठा सकता है, और एक बार चार्ज करने पर 7 किलोमीटर तक जा सकता है. इसके साथ ही 10 किलोमीटर तक ये आपके साथ पीछे-पीछे चल सकता है.

मोबाइल चार्जिंग और कीमत

इस स्मार्ट लगेज सिस्टम में रिमूवल बैटरी भी लगी है जोकि आपके मोबाइल को भी चार्ज कर सकती है. इसकी बैटरी को चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है. एयरपोर्ट पर भी आप लगेज के बारे में पता लगा पाएंगे की ये सूटकेस कहां है? यही नहीं ये अपने आपको सेल्फ बैलेंस कर सकता है.

अभी एक ब्रीफकेस की कीमत करीब 50 हजार रुपये है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट सूटकेस जल्द ही कम कीमत पर भी लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.