Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

राहुल गांधी के महाकाल मंदिर जाने पर मंत्री राकेश सिंह ने कसा तंज, कहा- ‘चुनाव आते ही मंदिरों में जाने का क्रम हुआ शुरू’

38

जबलपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में चौथे दिन मंगलवार को राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। इस पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने तंज कसा है।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पास आ गए है इसलिए राहुल गांधी मंदिरों में जाने का क्रम शुरू हुआ। राहुल गांधी किसी दिन राम भक्त बनकर अयोध्या भी पहुंच जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। भगवान राम की प्रतिष्ठा में नहीं जाएगें,भगवान राम के दर्शन को नहीं जाएंगे,राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस मना करेगी क्योंकि उस वक्त चुनाव थोड़ा दूर थे,लेकिन अब चुनाव नजदीक आ गए।

डीएमके सांसद ए राजा के भारत को राष्ट्र न मानने पर राकेश सिंह सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है ऐसे लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों का हिस्सा बन जाते है। जेल में लंबा समय वो काटकर आए है,इसका मतलब ये नहीं है कि देश से ही नफ़रत करने लगे। उनके जेल जाने में बीजेपी का कोई लेना देना नहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जेल गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.