Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ...

बीजेपी के विधायक ही बढ़ा रहे अपनी पार्टी की मुश्किलें, अब भरे मंच से इस नेता ने कह दी ऐसी बात

69

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। दरअसल नरसिंहगढ़ से बीजेपी विधायक मोहन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मोहन शर्मा ने बिजली विभाग के अफसरों से तंग आकर बीजेपी सरकार को ये चेतावनी दी है कि वो 5 मार्च से आमरण अनशन करेंगे। ज़रुरत पड़ी तो आत्मदाह भी कर लेंगे।

 इस वीडियो में विधायक मोहन शर्मा कहते नजर आ रहें है कि “मैं कानून को हाथ में लेना नहीं चाहता हूं, मैं समझता हूं किसी अधिकारी के साथ आज झगड़ा होगा तो 353 लग जाएगी, मैं वो भी नहीं चाहता। लेकिन मेरे पास एक हथियार है वो हथियार चलाना जानता हूं, इसके लिए आमरम अनशन और आत्मदाह करने के लिए।”

 “मैं मजबूर होऊंगा मैं कर लूंगा। मैं आपसे पहले भी निवेदन कर चुका हूं। अंतिम निर्णय मेरा हो चुका है। क्योंकि मैं बहुत दुखी हूं, बहुत दुखी। जिंदगी से मुझे मोह भी नहीं, मेरी उम्र भी पूरी हो चुकी है। मुझे मौत स्वीकार है लेकिन जनता के साथ अत्याचार बिल्कुल नहीं।”

ये कोई पहला मामला नहीं है इसके दो दिन पहले भी बीजेपी से सिरोंज के विधायक उमाकांत शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो जल संकट के दौर से गुजर रहे क्षेत्रवासियों के लिए एसडीएम के हाथ पैर पड़ते नजर आ रहे हैं। अब ये दो दिन में बीजेपी विधायक का दूसरा वीडियो है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.