Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ... रिलायंस और 7-Eleven की पार्टनरशिप खत्म: भारत में बंद होने जा रहे हैं कन्वीनियंस स्टोर्स, जानिए क्या ... AI Voice Cloning Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हो रहा है नया फ्रॉड, आवाज की नकल करके मांगे जा रहे ... Indira Ekadashi 2026 Date: कब है इंदिरा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और तुलसी पूजा का महत्व

बीजेपी के विधायक ही बढ़ा रहे अपनी पार्टी की मुश्किलें, अब भरे मंच से इस नेता ने कह दी ऐसी बात

70

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। दरअसल नरसिंहगढ़ से बीजेपी विधायक मोहन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मोहन शर्मा ने बिजली विभाग के अफसरों से तंग आकर बीजेपी सरकार को ये चेतावनी दी है कि वो 5 मार्च से आमरण अनशन करेंगे। ज़रुरत पड़ी तो आत्मदाह भी कर लेंगे।

 इस वीडियो में विधायक मोहन शर्मा कहते नजर आ रहें है कि “मैं कानून को हाथ में लेना नहीं चाहता हूं, मैं समझता हूं किसी अधिकारी के साथ आज झगड़ा होगा तो 353 लग जाएगी, मैं वो भी नहीं चाहता। लेकिन मेरे पास एक हथियार है वो हथियार चलाना जानता हूं, इसके लिए आमरम अनशन और आत्मदाह करने के लिए।”

 “मैं मजबूर होऊंगा मैं कर लूंगा। मैं आपसे पहले भी निवेदन कर चुका हूं। अंतिम निर्णय मेरा हो चुका है। क्योंकि मैं बहुत दुखी हूं, बहुत दुखी। जिंदगी से मुझे मोह भी नहीं, मेरी उम्र भी पूरी हो चुकी है। मुझे मौत स्वीकार है लेकिन जनता के साथ अत्याचार बिल्कुल नहीं।”

ये कोई पहला मामला नहीं है इसके दो दिन पहले भी बीजेपी से सिरोंज के विधायक उमाकांत शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो जल संकट के दौर से गुजर रहे क्षेत्रवासियों के लिए एसडीएम के हाथ पैर पड़ते नजर आ रहे हैं। अब ये दो दिन में बीजेपी विधायक का दूसरा वीडियो है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.