Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पहले आप आए थे लेकिन हम गायब हो गए थे, अब आपके साथ रहेंगे… नीतीश ने किया वादा तो हंस पड़े मोदी

43

तकरीबन 18 महीने बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक साथ मंच पर दिखाई दिए. लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं. इसी बीच औरंगाबाद में हुई जनसभा में पीएम और नीतीश कुमार ने साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. जिसके बाद सीएम नीतीश ने अपना संबोधन दिया. उन्होंने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी बिहार आते रहेंगे. ये मेरे लिए खुशी की बात है. उन्होंने पीएम मोदी की ओर देखते हुए कहा, ‘आप पहले आए थे लेकिन हम गायब हो गए थे. लेकिन हम फिर आपके साथ हैं. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम अब इधर-उधर होने वाले नहीं है’.

सीएम नीतीश ने कहा कि आने वाले चुनाव में मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम 400 सीटें जीतेंगे. इसके अलावा अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा, ‘बाकी लोग जो इधर-उधर कर रहा है उनका कुछ नहीं होने वाला है’. सीएम ने पीएम की ओर देखते हुए कहा कि बिहार में जो भी विकास होता रहेगा उसका क्रेडिट हम आपको देते रहेंगे. इस दौरान सभा में मौजूद सभी सर्मथक जोर-जोर से मोदी के नारे भी लगाने लगे. जिसके बाद सीएम ने अपने समर्थकों से कहा कि हमें एक साथ जुट कर काम करना है और एक दूसरे से विवाद नहीं करना है.

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला बिहार दौरा है. अपने इस दौरा में पीएम मोदी 34 हजार करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे. जिसमें 21,400 करोड़ औरंगाबाद के लिए और 13,400 करोड़ की सौगात बेगूसराय के लिए होगा. इसके अलावा पीएम मोदी कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. जिसमें आरा बाई पास रेल लाइन का शिलान्यास, किसानों के लिए ‘1962 फार्मर्स एप’ लॉन्च, 1.48 लाख करोड़ की तेल-गैस क्षेत्र की परियोजनाएं सहित कई अन्य योजनाएं शामिल हैं.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा ?

नीतीश कुमार के अलावा मंच पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. वहीं, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में परिवारवाद के लोग अपने माता-पिता के द्वारा बनाई गई पार्टियों के शीर्ष पदों पर बैठे हैं. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार काम की शुरुआत भी करती है, उसे पूरा भी करती है और जनता को समर्पित भी करती ही. इसके अलावा पीएम मोदी ने शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जिक्र किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.