Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

कश्मीर में होगी PM मोदी की मेगा रैली, धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली सभा

42

कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात मार्च को रैली होने वाली है, जिसकी तैयारियां प्रशानिक स्तर के साथ-साथ भाजपा जम्मू-कश्मीर इकाई द्वारा भी की जा रही है. प्रधानमंत्री की इस मेगा रैली का मुख्य स्थल पहले शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कोनवेनशन सेंटर था, लेकिन अब इसे बदलकर श्रीनगर स्थित बक्शी स्टेडियम किया गया है. भाजपा नेताओं के अनुसार इस मेगा रैली में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है.

कश्मीर भाजपा इकाई ने शनिवार को प्रधानमंत्री के 7 मार्च को इस संभावित दौरे को लेकर एक बैठक की, जिसमें कश्मीर संभाग के कुल मिलाकर सभी भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक का नेतृत्व भाजपा कश्मीर संभाग के इंचार्ज सुनील शर्मा ने किया.

सात मार्च को पीएम की कश्मीर में सभा

उन्होंने कहा कि आज की बैठक प्रधानमंत्री के आगामी दौरे से संबंधित थी. 7 मार्च को प्रधानमंत्री कश्मीर आ रहे हैं और यहां बक्शी स्टेडियम में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. इस संबंध में उन्होंने सभी जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं समेत जिला प्रभारियों के साथ बैठक की.

शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री की आगामी रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. देश के साथ-साथ कश्मीर में पीएम मोदी की इस रैली को लेकर काफी उत्साह है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी अछूती थी. आज हर गरीब, हर व्यक्ति, महिला, बुज़ुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति पूरी आस्था रखता है.

धारा 370 हटाये जाने के बाद पीएम की पहली रैली

प्रधानमंत्री का जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर संभाग में आयोजित पहली रैली होगी, जबकि उन्होंने बीते सप्ताह जम्मू में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था. पीएम मोदी ने मौलाना आजाद स्टेडियम में जनता को संबोधित किया था.

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर में मंच से विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं. वहीं, कश्मीर की जनता के लिए कुछ खास उपहार की भी वह घोषणा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रयास किए गए हैं और मुख्य स्थल के आसपास सुरक्षा ड्रिल किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.