Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, राजीव कुमार बोले- ‘हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए तैयारी कर चुके हैं’

57

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में चुनाव आयोग की एक टीम तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थी। आज टीम के दौरे का तीसरा दिन है। चुनाव तैयारियों को लेकर जानकारी देने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस की है। इस की शुरुआत मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए तैयारी कर चुके हैं।’

इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए तैयारी कर चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों की बराबर की भागीदारी तय की है। सात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बात हुई है। उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों ने मांग की है कि चुनाव में नियमों का उल्लंघन न हो। डीएम स्तर के नीचे के अधिकारी भी जिम्मेदार घोषित किया जाये। पुलिस की भूमिका पर भारत निर्वाचन आयोग नजर रखे। राजनीतिक दलों का कहना था कि चुनाव के खर्चे चेक के माध्यम से हो। मतदाता सूची में काम अभी भी होना चाहिए। बड़े और कई तल के भवनों को मतदान केंद्र बनाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाया जाये और कोई राजनीतिक दल ईवीएम का विरोध नहीं कर रहा, लेकिन इसे और प्रभावी बनाया जाये।

चुनाव खर्च चेक के माध्यम से होगा: राजीव कुमार
प्रेस कांफ्रेंस में राजीव कुमार ने कहा, यूपी के सभी वोटर्स का अभिनंदन। 2024 के चुनाव की तैयारियों की हमने समीक्षा की। प्रलोभन मुक्त और पारदर्शी निष्पक्ष चुनाव के लिए हमने बैठक की। यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और महत्वपूर्ण भी है। पहले दिन हमने 7 राजनीतिक दलों से मुलाकात की। 2024 में सभी को समान अवसर मिलेंगे।अफसरों और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश है। चुनाव में धन और बाहुबल का प्रयोग नहीं होगा। सभी चुनाव खर्च चेक के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पर काफी मेहनत हुई है। मतदाताओं के लिए बूथों पर व्यवस्था की जाएंगी।

‘विकलांग को घर से वोट करने की होगी सुविधा’
राजीव कुमार ने कहा, ईवीएम को लेकर भी कुछ आशंकाएं थी। ईवीएम का मूवमेंट सरकारी गाड़ी में ही हो ऐसी मांग पार्टियों की थी। बूथ पर वोटिंग की संख्या भी बताई जाए। 16 जून को 2024 को लोकसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यूपी में 15.29 करोड़ मतदाता हैं। 1620012 पोलिंग बूथ यूपी में है। यूपी में कुछ बूथ महिलाओं और डिसेबल के लिए होंगे। 85 वर्ष को घर से वोट कराने की सुविधा दी जाएगी। 40% से अधिक विकलांग को घर से वोटिंग कर सकेंगे। मल्टीस्टोरी में अलग से बूथ बना रहे।कम मत प्रतिशत वाली जगहों पर जिला निर्वाचन अधिकारी खुद जाएंगे।

चुनाव के लिए तीन एप्लिकेशन लाये जा रहे हैः आयोग
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस वार्ता में कहा, चुनाव के लिए तीन एप्लिकेशन लाये जा रहे है, हम प्रलोभन मुक्त निष्पक्ष चुनाव की तैयारी कर रहे है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से मतदाता चुनाव में होने वाले प्रलोभन शराब, पैसों के बारे में सीधे चुनाव आयोग से शिकायत कर सकता है। वोटर हेल्पलाइन दूसरा एप्लिकेशन है जिससे वोटर अपनी जानकारी ले सकता है। नो योर कैंडिडेट एप्लिकेशन के माध्यम से वोटर जानकारी ले सकता है। इसमें कैंडिडेट की सारी बैकग्राउंड होंगी। प्रत्याशी को अपनी बैकग्राउंड क्रिमिनल केसेज़ की जानकारी तीन बार पब्लिश करवानी होगी। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों की सीमा नौ राज्यो से लगती है। 7 जिलो की सीमा पड़ोसी देश नेपाल से लगती है, यहां बॉर्डर पर सारी सुरक्षा एजेंसियां काम करेंगी। जीएसटी ई वे बिल देखेगा। एयरपोर्ट पर सबकी सघनता से जांच होगी। कुछ के हेलीपैड पर चार्टर प्लेन आते है वहां भी सुरक्षा होगी। आरबीआई से कहा गया है बैंको की कैश वैन शाम को 5,6 बजे बाद नहीं चलेंगी। डिजिटल ट्रांजेक्शन के अलावा कैंडिडेट को 200 चेक की बुक की सुविधा दी जाएगी। निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम एसपी की जिम्मेदारी होगी। ईवीएम सिर्फ सरकारी गाड़ियों में ही जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.