Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ... सोपोर में आतंकियों के मददगारों पर बड़ा प्रहार: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 26 ठिकानों पर पुलिस और CRPF क... सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन...

यहां अपराधी तय करते हैं, उन्हें कब गिरफ्तार होना है’, संदेशखाली मामले को लेकर पीएम मोदी ने ममता को घेरा

28

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल TMC पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि TMC का अर्थ है-‘‘तू, मैं और करप्शन (भ्रष्टाचार)।” मोदी ने कहा, ‘‘टीएमसी अत्याचार, वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात का पर्याय है। पश्चिम बंगाल के लोग राज्य सरकार के कामकाज के तरीके से निराश हैं।” उन्होंने संदेशखालि की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की ‘‘परेशान माताओं और बहनों” का समर्थन करने के बजाय राज्य सरकार ने आरोपियों का पक्ष लिया।

संदेशखालि में महिलाओं ने कुछ तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मोदी ने कहा, ‘‘माताएं-बहनें न्याय की गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने ‘मां माटी मानुष’ के नाम पर वोट लिए लेकिन अब पश्चिम बंगाल में माताएं-बहनें रो रही हैं। राज्य में हालात ऐसे हैं कि यहां अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है।” उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी का अर्थ है- ‘तू, मैं और करप्शन’।”

नादिया जिले के कृष्णानगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते मोदी ने भाजपा की राज्य इकाई के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने यहां ‘विजय संकल्प सभा’ में उनके समर्थकों की भीड़ से कहा, ‘‘आप सब को इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्र देखकर मुझे यह कहने का आत्मविश्वास मिल रहा है कि ‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार, 400 पार’।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.