Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

आज लखनऊ आएगी केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर करेगी मंथन

55

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। इसी के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज यानी 29 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही है। लखनऊ पहुंचने के बाद आयोग की टीम यूपी के अफसरों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन करेगी। मार्च महीने में ही चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। आयोग टीम चुनाव तैयारी और सुझावों के साथ-साथ शिकायतों पर भी चर्चा करेगी।

आयोग टीम यूपी के अधिकारियों के साथ करेगी बैठक
केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास व चुनाव उपायुक्त हृदयेश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल होंगे। यह सभी अधिकारी यूपी में तीन दिवसीय दौरे पर है। टीम के अधिकारी यूपी के अफसरों के साथ बैठकें करेंगे। पहले दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव तैयारी और सुझावों के साथ शिकायतों पर चर्चा होगी। कल कमिश्नर डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। तीसरे दिन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक की जानकारी देगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.