Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

मेट्रो की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत, यलो लाइन पर हुआ हादसा

34

 दिल्ली मेट्रो की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद 15 मिनट से अधिक समय तक के लिए येलो लाइन मेट्रो थम गई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की पीली रेखा पर बुधवार को चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

जेब से बरामद हुई पर्ची
अधिकारी ने बताया, ”उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के परिसर में यह घटना होने के बाद सेवाओं में 20 मिनट की देरी हुई।” पीली रेखा दिल्ली में मिलेनियम सिटी सेंटर-गुरुग्राम और समयपुर बादली को जोड़ती है। अधिकारी ने कहा कि मृतक की जेब से बरामद हुई एक पर्ची में फोन नंबर लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

15 मिनट से अधिक समय रुकी रही मेट्रो
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 11:30 बजे हुई। ट्रेन विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी। एक यात्री ने कहा कि वह दोपहर के आसपास जिस मेट्रो से यात्रा कर रहा था वह गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर 15 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.