Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

40

नई दिल्ली: देशभर में मौसम करवट ले रहा है वहीं, पंजाब के मौसम से जुड़ी अहम खबर यह है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने 26-27 फरवरी के बीच पंजाब-हरियाणा समेत मध्य भारत में ओलावृष्टि और आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं.

 वहीं, दिन के तापमान में वृद्धि होने से ठंड में कमी देखने को मिली है. हालांकि, रात के समय अभी भी ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 26 और 27 फरवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में  बारिश हो सकती है।

 मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक,  राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं  मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.  27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा, उसके बाद 1 और 2 मार्च के बीच दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.