Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे थे 260 यात्री, हवाई मार्ग से पहुंचाया गया

60

वायुसेना ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे लगभग 260 यात्रियों को हवाई मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही भारी बर्फबारी के कारण 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर 22 जनवरी को सेवा शुरू होने के बाद से एएन-32 विमान से अब तक कुल 1,551 यात्रियों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया है।

एएन-32 विमान को करगिल कूरियर भी कहा जाता है। इन विमानों से फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू व श्रीनगर के बीच सप्ताह में तीन दिन और श्रीनगर व कारगिल के बीच सप्ताह में दो बार सेवाएं प्रदान की जाती है।

अधिकारी ने कहा, “सोमवार को करगिल कूरियर में कुल 260 यात्रियों को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया। इनमें से 113 यात्रियों को श्रीनगर से करगिल और अन्य 93 यात्रियों को जम्मू से कारगिल पहुंचाया गया। इसके अलावा 38 को करगिल से श्रीनगर और 16 अन्य को दो अलग-अलग विमानों में कारगिल से जम्मू पहुंचाया गया।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.