Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कवर्धा एसपी ऑफिस के पास मां-बेटी का कत्ल, बदबू फैलने से हुआ दोहरे हत्याकांड का खुलासा

62

कवर्धा: कवर्धा एस पी ऑफिस से महज 50- 60 कदम दूर दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब रिहाइशी इलाके में पार्वती वैष्णव नाम की महिला के मकान से लोगों ने बदबू महसूस की। लोगों ने अंदर जाना चाहा लेकिन बाहर मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। लेकिन दरवाजे के नीचे खून की धारा बही थी जो सूख चुकी थी। यह सब देख लोग हैरान रह गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना एस पी ऑफिस से चंद कदम दूर बंद कमरे में हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रायपुर से फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। टीम के पहुंचने के बाद मकान का ताला तोड़ा गया जिसमें से दो अलग अलग शव बरामद किया गया। पूछताछ के बाद मृतकों की पहचान पार्वती वैष्णव 60 वर्ष वसुंधरा वैष्णव 35 वर्ष निवासी कवर्धा के रूप में हुई।

घटना कुछ दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। वारदात के बाद आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। वहीं कवर्धा एस पी ऑफिस के महज 50 – 60 कदम के फासले पर ऐसी घटना पुलिस के ऊपर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.