Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

दिल्ली में DCP ऑफिस से 250 मीटर दूर युवकों ने दिया हत्या को अंजाम, मामले की जांच में जुटी पुलिस

62

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मंडावली इलाके में बेखौफ बदमाशों ने रूह को कंपा देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि डीसीपी ऑफिस के नजदीक कुछ बदमाशों ने 32 वर्षीय नरेंद्र नाम के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए हैं। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से युवक पर वार किए गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में जब इस वारदात को देर रात अंजाम दिया गया था। यह घटना DCP कार्यालय से महज 250 मीटर की दूरी पर हुई थी। परिवार के मुताबिक मृतक नरेंद्र, रैपिडो और जोमैटो में काम करता था। रात के समय 5 से 6 बदमाशों ने उसके साथ लूट-पाट करनी चाही। जैसे ही नरेंद्र ने इस वारदात का विरोध करने पर उस पर ताबड़तोड़ हमला किया।

इसके बाद उसके दोस्त नरेंद्र को पास में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.