Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ये संघर्ष की शुरुआत है… शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का चुनाव चिन्ह

50

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को अपने संगठन के चुनाव चिन्ह तुतारी का अनवारण किया. तुतारी को लॉन्च करते समय शरद पवार ने कहा कि यहां से स्वराज्य की स्थापना कर शिवाजी महाराज ने सामान्य लोगों के लिए काम किया. यह संघर्ष की शुरुआत है. यहीं पर सर्वसामान्य लोगों के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. वहीं, बीजेपी ने शरद पवार की पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर हमला बोला. सूबे के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि आप तुरही बजाओ या मशालें जलाओ, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में हम महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटें जीतने वाले हैं.

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए अजित पवार ने एनसीपी के दो फाड़ कर दिए थे और अपनी पार्टी को ही असली एनसीपी बताया, जिसके महीनों बाद चुनाव आयोग ने हाल ही में उनके गुट को ही असली एनसीपी के रूप में मान्यता दी और उसे चुनाव चिन्ह ‘दीवार घड़ी’ आवंटित की. बाद में चुनाव आयोग ने शरद पवार के गुट को ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ नाम दिया.

‘तुतारी बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों के जीवन में लाएगी खुशी’

चुनाव आयोग ने गुरुवार को शरद पवार के संगठन के लिए ‘तुतारी बजाते हुए व्यक्ति’ वाला चुनाव चिन्ह आवंटित किया. चुनाव चिन्ह पर पवार ने कहा कि तुतारी उन लोगों के लिए खुशी लाएगी जो बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण संघर्ष कर रहे हैं. पवार ने आम लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए काम करने वाली सरकार लाने के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्थन मांगा है.

हम अपने काम से देंगे लोगों को जवाब- सुप्रिया सुले

सूबे के एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि तुतारी बहादुरी, जीत और लड़ने की प्रेरणा का प्रतीक है. हम छत्रपति शिवाजी महाराज से उस किले से आशीर्वाद मांग रहे हैं जहां उनका राज्याभिषेक हुआ था, जहां उन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल बिताए थे और जहां उनकी समाधि स्थित है, वहीं, तुतारी के लॉन्च होने पर सुप्रिया सुले ने कहा कि इस दौरान किसी के बारे में बोलने से अच्छा है कि अपने काम से जवाब दो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.