Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

3 साल तक रेप…अश्लील वीडियो बनाया, शादी के बाद भी पूर्व प्रधान पहुंच जाता ससुराल, महिला ने बताई आपबीती

30

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां उरुवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने पूर्व प्रधान पर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीन साल से लगातार रेप कर रहा था. यहीं नहीं, युवती की शादी हो जाने के बाद आरोपी उसके ससुराल पहुंच जाता और उसे हवस का शिकार बनाता. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने लिखा है कि तीन साल पहले महेंद्र पासवान गांव का प्रधान था. प्रधान ने रोजगार व बेहतर जीवन का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और लगातार तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा. इधर, शादी हो गई तो ससुराल भी पहुंचने लगा. विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. ऐसे में मेरी ससुराल वाले उस पर शक करने लगे.

महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले पूछने लगे कि यह व्यक्ति (आरोपी) क्यों बार-बार आता है. तुम्हारे मायके के परिवार वाले इतना जल्दी- जल्दी नहीं आते हैं. कोई गलत बात तो नहीं है. धीरे-धीरे ससुराल में सभी लोग शक की निगाह से देखने लगे. मैंने कई बार इस पूर्व प्रधान को मना किया, लेकिन वह नहीं माना. मैं अब परेशान हो गई हूं. मेरी शादी टूटने के कगार पर है. ससुराल वाले मुझे घर से निकालने वाले हैं. ऐसे में मैंने सबको सच्चाई बता दी है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूर्व प्रधान महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.