Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...

हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन का पंजाब पर भी पड़ रहा बुरा असर

41

जालंधर: पंजाब के लिए दिल्ली अब दूर हो चुकी है क्योंकि हरियाणा बार्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पंजाब के वाहनों को लंबे रास्ते से दिल्ली जाना पड़ रहा है। वासियों के लिए मुश्किलें खड़ी होनी शुरू हो गई है। पंजाब की फैक्टरियों में आने वाला कच्चा माल महंगा पड़ना शुरू हो गया है।

वहीं दिल्ली रूट पर जाने वाली सरकारी बसें लगभग बंद पड़ी है। इस घटनाक्रम के चलते व्यापारियों व यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसके चलते व्यापार बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहा है, क्योंकि सामान की पहुंच बेहद मुश्किल हो रही है। दिल्ली जाने के लिए 100 किलोमीटर लंबे रूट से होकर जाना पड़ रहा है जिसके चलते किराए भाड़े में एकाएक भारी वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं दिल्ली से आने-जाने के लिए समय अधिक लगना शुरू हो गया है। रास्ते में लंबे जाम की स्थिति रोजाना देखने को मिल रही है।

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने वाली कुछेक प्राइवेट बसों में सफर करना हर यात्री के लिए संभव नहीं है क्योंकि उक्त बसों के जरिए 2500 से अधिक का किराया अदा करना पड़ रहा है। कामकाज के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले व्यापारियों का कहना है कि टूर करने का सिलसिला लगभग बंद होकर रह गया है। जो कच्चा माल फैक्टरियों में पड़ा था, वह अब खत्म होने की कगार पर है। वहीं, दिल्ली से आने वाले कच्चे माल की सप्लाई आसानी से नहीं हो पा रही जिसके चलते कामकाज प्रभावित होना शुरू हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.