Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

शाही ईदगाह मामला: केस वापस नहीं लिया तो, इंशाल्लाह तुझे बम से उड़ा देंगे…हिंदू पक्षकार को मिली जान से मारने की धमकी

44

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के पक्षकार आशुतोष पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। हिंदू पक्षकार को पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई है, जिसमें केस वापस लेने की धमकी दी गई है। पाकिस्तानी शख्स ने शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 7 बजे आशुतोष पांडेय के मोबाइल पर व्हाट्सऐप्प कॉल कर केस वापस लेने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान के आतंकी संगठन का बताया है। इस मामले में आशुतोष ने पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से आए व्हाट्सऐप कॉल पर हिंदू पक्षकार आशुतोष पांडेय को धमकी दी गई कि अगर तुमने केस वापस नहीं लिया तो तेरा घंटा बजा दूंगा, इंशाल्लाह तुझे बम से उड़ाएंगे, तू जो ईदगाह-ईदगाह करता फिर रहा है…उसी ईदगाह के अंदर तेरी अस्थियों को दफनाएंगे। हालांकि धमकी भरी कॉल आने के बाद आशुतोष पांडेय ने फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इन दिनों श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई थी। हिंदू पक्षकार आशुतोष पांडेय सुनवाई के बाद मथुरा लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही फतेहपुर शहर में दाखिल हुई तो उनके मोबाइल पर पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई। धमकी देने वाले शख्स ने केस वापस नहीं लेने पर हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाते हूए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। आशुतोष ने बताया कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष हैं।साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में मुख्य वादी हैं। आशुतोष ने कहा कि हम लोग फतेहपुर पहुंचे तो करीब साढ़े सात बजे मेरे व्हाट्सऐप नंबर पर विदेशी नंबर से कॉल आई।उठाने पर फोन करने वाले ने कहा कि जन्मभूमि का मुकदमा वापस ले लो नहीं तो बम से उड़ा दिए जाओगे। साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हिंदुस्तान के बारे में गलत बयानबाजी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.